Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा से कांग्रेस के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का औपचारिक आगाज किया. हालांकि खराब मौसम के कारण उनका अल्मोड़ा पहुंचने का कार्यक्रम प्रभावित हुआ, लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह भरने की कोशिश की.

राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार को राज्य पहुंचे थे. उनका पहला प्रमुख कार्यक्रम अल्मोड़ा के सिमकली मैदान में आयोजित जनसभा था, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे. लेकिन पंतनगर एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरने के बाद खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते उनके हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर लौटना पड़ा. सुरक्षा कारणों से आगे की उड़ान को अनुमति नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें-ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में ATS का बड़ा एक्शन, 5 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, 4 लोग हिरासत में

हालांकि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया. राहुल गांधी ने फोन के जरिए जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. कांग्रेस इस दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है. दौरे के दौरान राहुल गांधी का पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है.

कांग्रेस का मानना है कि उत्तराखंड जैसे सैनिक बहुल राज्य में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के मुद्दे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं. राहुल गांधी कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे. दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर की तैयारी और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के दौरे पर निशाना साधा है. उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां अंततः भाजपा को ही राजनीतिक फायदा मिलता है. उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा का “स्टार प्रचारक” तक बता दिया.

अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलना चाहते हैं राहुल गांधी
राजनीतिक रूप से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था, खासकर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर. राहुल गांधी इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर समर्थन जताना चाहते थे और राज्य सरकार पर सवाल भी उठा सकते थे लेकिन मौसम ने उनके इस कार्यक्रम पर पूरी तरह पानी फेर दिया. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का यह दौरा आगे फिर से तय किया जा सकता है, जब मौसम पूरी तरह अनुकूल होगा. फिलहाल पार्टी नेतृत्व स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नए कार्यक्रम की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है.

मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *