Saif Ali Khan Revealed His Son Taimur Asked him if he is going to die after knife attack also revealed kareena kapoor reaction

Saif Ali Khan Revealed His Son Taimur Asked him if he is going to die after knife attack also revealed kareena kapoor reaction


Saif Ali Khan On Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जनवरी के महीने में उनके बांद्रा स्थित घर पर एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें एक्टर को कई चोटें आई थीं. बाद में लीलावती अस्पताल में सैफ की रीढ़ की हड़्डी की सर्जरी कर डॉक्टरों ने ढाई इंच के चाकू का टुकड़ा निकाला था.  फिलहाल सैफ रिकवर हो रहे हैं. वहीं अब सैफ ने एक इंटरव्यू में हमले को लेकर अपने बेटे तैमूर अली खान और पत्नी करीना कपूर खान के रिएक्शन का खुलासा किया है.

हमले के बाद सैफ को लेकर परेशान हो गई थीं करीना
बता दें कि 16 जनवरी को सैफ अली खान को उनके घर पर एक घुसपैठिए ने छह बार चाकू मारा था. वहीं बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने उस भयानक घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे हमले के बाद उनका कुर्ता खून से लथपथ हो गया था. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका बेटा तैमूर, छोटा बेटा जेह और पत्नी करीना उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो या कैब की तलाश में नीचे की ओर भागे थे.

तैमूर ने सैफ से पूछा था क्या आप मरने वाले हैं?
सैफ ने खुलासा किया, “मैंने कहा, मुझे कुछ दर्द महसूस हो रहा है. मेरी पीठ में कुछ गड़बड़ है. उन्होंने कहा तुम अस्पताल जाओ और मैं अपनी बहन के घर जाऊंगी. वह बेतहाशा फोन कर रही थी, लेकिन किसी ने नहीं उठाया और हमने एक-दूसरे को देखा, और मैंने कहा, ‘मैं ठीक हूं. मैं मरने वाला नहीं हूं, और तैमूर ने भी मुझसे पूछा – ‘क्या आप मरने वाले हो?’ मैंने कहा, ‘नहीं।’

अस्पताल में सैफ के साथ क्यों गया था तैमूर?
इंटरव्यू के दौरान सैफ ने ये भी खुलासा किया कि उनका आठ साल का बेटा तैमूर उनके साथ अस्पताल क्यों गया था.  सैफ ने कहा, “वह (तैमूर) एकदम शांत था. वह ठीक था. उन्होंने कहा, ‘मैं आपके साथ आ रहा हूं.’

सैफ ने आगे बताया, “मेरी पत्नी ने उसे यह जानते हुए भेजा था कि वह मेरे लिए क्या करेगा. शायद यह उस समय नहीं था, यह करना सही काम था. मुझे इसके बारे में अच्छा लगा, और मैंने यह भी सोचा, अगर भगवान न करे, कुछ हुआ, तो मैं चाहूंगा कि वह वहां रहे. और वह भी वहां रहना चाहता था. इसलिए, हम – वह, मैं और हरि – रिक्शा में गए.” बता दें कि चाकू से करीब छह बार वार किए जाने के बाद सैफ की गर्दन, पीठ और बांह पर कई चोटें आई थीं.

सैफ अली खान वर्क फ्रंट
सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की जल्द ही ज्वेल थीफ रिलीज होने वाली है. इस मूवी में वे एक ठग की भूमिका निभाके नजर आएंगें और ये इस साल के एंड में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

 

 ये भी पढ़ें:-Thandel Box Office Collection Day 3: ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रवि कुमार’ पर भारी पड़ी नागा की ‘थंडेल’, 3 तीन में कर डाला बंपर कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *