S Jaishankar Delhi Assembly Elections 2025 AAP BJP basic facilities Delhi Voters Political Debate

S Jaishankar Delhi Assembly Elections 2025 AAP BJP basic facilities Delhi Voters Political Debate


Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बेसिक सुविधाओं की भारी कमी है जिससे उन्हें विदेश में शर्मिंदगी महसूस होती है. एस जयशंकर ने AAP सरकार को साफ पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और बाकी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में विफल बताया. उनका कहना था कि दिल्ली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया गया है.

विदेश मंत्री ने दिल्ली में दक्षिण भारतीय समुदाय के बीच बातचीत के दौरान कहा “जब भी मैं विदेश जाता हूं तो मुझे ये स्वीकार करने में शर्म आती है कि दिल्ली में लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी है. यहां तक कि नागरिकों को घर, सिलेंडर, जल जीवन मिशन के तहत पाइप से पानी और आयुष्मान भारत योजना का फायदा भी नहीं मिल रहा है.” उन्होंने नागरिकों से आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन के लिए वोट करने क आह्वान किया.

दिल्ली को पिछले 10 सालों में हुआ नुकसान

एस जयशंकर ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली को पीछे छोड़ दिया गया है और यहां के लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं. उन्होंने कहा “पानी, बिजली, गैस सिलेंडर और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली के लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. अगर यहां की सरकार इन बुनियादी अधिकारों को नहीं देती तो 5 फरवरी को इस सरकार को बदलने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार एक दशक से सत्ता में होने के बावजूद शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी-दिल्ली, बिहार-हरियाणा और राजस्थान में बारिश, जानें फरवरी के पहले हफ्ते का कैसा रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *