Assembly Election by election updates Priyanka Gandhi Vadra Mallikarjun Kharge Amit Shah reaction

Assembly Election by election updates Priyanka Gandhi Vadra Mallikarjun Kharge Amit Shah reaction


Jharkhand Assembly Election 2024: आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के साथ-साथ वायनाड लोकसभा उपचुनाव और 10 राज्यों के 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से मतदान करने की अपील की और इसे लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा अवसर बताया.

प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए लिखा “प्रिय बहनों और भाइयों, कृपया आज वोट करें, ये आपका दिन है. आप लोग वोट जरूर करें और संविधान में दिए गए सबसे बड़े अधिकार का इस्तेमाल करें. आइए हम मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करें.”

उन्होंने ये भी कहा कि मतदान से हम एक ऐसी सरकार चुन सकते हैं जो समाज के हर वर्ग के लिए समान अवसर और समावेशी विकास सुनिश्चित करें. 

खरगे ने की झारखंड की जनता से खास अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें ताकि राज्य में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन को सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग जल, जंगल, जमीन और जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए मतदान करें और विभाजनकारी ताकतों से राज्य को दूर रखें.

उन्होंने कहा “EVM पर बटन दबाने से पहले सोचें कि हमें एक ऐसी सरकार बनानी है जो जन-जन का जुड़ाव और भागीदारी सुनिश्चित करे. न कि ऐसी सरकार जो लोगों को बांटने, गुमराह करने और ध्रुवीकरण की कोशिश करें”.  साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का स्वागत भी किया और उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित किया.

अमित शाह की जनता से अपील 
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भी झारखंड के मतदाताओं से अपील की. उन्होंने कहा, “झारखंड के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भ्रष्टाचार, घुसपैठ, और तुष्टीकरण मुक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए रिकॉर्ड मतदान करें.”

अमित शाह ने आगे कहा “झारखंड में जनजातीय अस्मिता की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार के लिए मतदान करें. आज रोटी-बेटी-माटी के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें.” ये बयान उन्होंने झारखंड के विकास और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में चुनावी दायित्व का एहसास दिलाते हुए दिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड की 43 सीटों पर मतदान आज, 11 राज्यों की 33 सीटों पर भी होगा उपचुनाव, यहां देखें पल-पल का चुनावी अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *