बिहार चुनाव के बीच RJD का बड़ा एक्शन, रितु जायसवाल समेत 27 नेताओं को पार्टी किया बाहर

बिहार चुनाव के बीच RJD का बड़ा एक्शन, रितु जायसवाल समेत 27 नेताओं को पार्टी किया बाहर



बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू यादव की पार्टी ने बागी नेताओं पर एक्शन लिया है. आरजेडी ने अपने 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. इनमें रितु जायसवाल का नाम भी शामिल है जिन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है.

इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं. जिन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है उनमें विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी शामिल हैं.

इन 27 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

छोटे लाल राय, विधायक
रितू जायसवाल
राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक
अनिल सहनी, पूर्व विधायक
सरोज यादव, पूर्व विधायक
गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद
 कामरान, विधायक
अनील यादव, पूर्व विधायक
अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी
राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव
अवनिश कुमार, राज्य परिषद सदस्य
भगत यादव
मुकेश यादव
संजय राय, जिला प्रधान महासचिव,
कुमार गौरव, उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ
राजीव कुशवाहा
महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ
वकील प्रसाद यादव
पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ
सुरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव
निरज राय
अनिल चन्द्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव
अजीत यादव, जिला प्रवक्ता सुल्तानगंज
मोती यादव, गोपालपुर
रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखण्ड अध्यक्ष
अशोक चौहान, पताही प्रखण्ड अध्यक्ष

इसलिए हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने निष्कासन पत्र में लिखा, “बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवारों के विरूद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियां करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अधिकृत सूचना के आधार पर पार्टी के निम्नलिखित नेताओं / कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *