ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान में पाकिस्तान आर्मी की 8 बसों पर फिदायीन हमला, BLA बोला- हमने मारे 90 जवान

ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान में पाकिस्तान आर्मी की 8 बसों पर फिदायीन हमला, BLA बोला- हमने मारे 90 जवान


Attack on Pakistani Army Convoy: पाकिस्तान में  जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक के बाद खलबली मची हुई है. इस बीच रविवार (16 मार्च) को बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला हुआ है. हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सेना के 90 जवानों को ढेर कर दिया है.

द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के काफिले पर नोशिकी में हमला हुआ. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरसीडी हाईवे पर सेना के काफिले पर हमला किया गया. यहां सिलसिलेवार कई धमाके हुए और फिर भारी गोलीबारी हुई. इस हमले के बाद कई एंबुलेंस और सुरक्षा बलों को उस स्थान की ओर जाते देखा गया, जबकि अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

पाकिस्तान सेना की 8 गाड़ियों को बनाया निशाना: BLA

पाक सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा, ‘बीएलए की फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशिकी में आरसीडी हाईवे पर रसखान मिल के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया. इस काफिले में आठ बसें शामिल थीं, जिनमें से एक पूरी तरह नष्ट हो गई.’ 

हमने पाक सेना के 90 जवानों को किया ढेर: BLA

बीएलए की ओर से दावा किया गया कि इस हमले में पाकिस्तान सेना के 90 जवान मारे गए. संगठन ने कहा कि हमले के तुरंत बाद बीएलए के फतह दस्ते ने आगे बढ़कर एक बस को पूरी तरह घेर लिया और उसमें सवार सभी जवानों पर हमला कर उन्हें मार डाला. 

BLA ने जाफर एक्सप्रेस को कर लिया था हाईजैक

बीएलए ने 12 मार्च को क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे. संगठन ने पाक सरकार से बलूच नेताओं की रिहाई और बलूचिस्तान से पाक अधिकारियों को हटाने की मांग रखी थी. इसके लिए बीएलए ने शहबाज सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पाक सेना ने बंधकों की रिहाई के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया और करीब 30 घंटे बाद दावा किया कि उसने सभी बंधकों को रिहा कर लिया है और इसमें शामिल 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *