Delhi Assembly Elections 2025 BJP Spokesperson Sudhanshu Trivedi on Budget 2025 Benefits

Delhi Assembly Elections 2025 BJP Spokesperson Sudhanshu Trivedi on Budget 2025 Benefits


Budget 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को होने में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है. 5 फरवरी को वोटिंग से पहले मतदाताओं को अपने पाले में लाने का काम, राजनीतिक दल कर रहे हैं. इसी दौरान मोदी सरकार का बजट भी पेश हो गया, जिसमें मिडिल क्लास के लिए बड़ी घोषणा की गई. इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हो सकता है. 

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार (02 फरवरी, 2025) को दावा किया कि केंद्रीय बजट में शहरी विकास एवं बिजली पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली को होगा. बीजेपी प्रवक्ता ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शनिवार को पेश किए गए बजट को समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘क्रांतिकारी’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना भाषण शुरू किया, तो उन्होंने ध्यान दिए जाने वाले छह क्षेत्रों को चिह्नित किया जिसमें शहरी विकास, बिजली और कर सुधार शामिल थे.”

‘शहरी विकास और बिजली का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली को’

उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार है कि इस सरकार में शहरी विकास पर विशेष ध्यान दिया. दूसरा प्रमुख क्षेत्र बिजली है. शहरी विकास व बिजली समान रूप से भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं.” उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्य रूप से एक शहरी क्षेत्र है, अगर कोई इन दो प्रमुख क्षेत्रों (शहरी विकास और बिजली) से अधिकतम लाभ उठाता है, तो वह राष्ट्रीय राजधानी ही है.

‘बजट से जो उम्मीदें थीं वो पूरी हुईं’

भाजपा नेता ने यह टिप्पणी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले की है. त्रिवेदी ने कहा, ‘अभी तक लोगों को बजट से जो भी उम्मीदें थीं, वे आंशिक रूप से पूरी हुईं लेकिन पहली बार सरकार ने मध्यम वर्ग को उम्मीद से ज्यादा छूट दी है’ उन्होंने दावा किया, ‘अब दिल्ली में करीब 85 फीसदी करदाताओं को लगभग कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. मुझे लगता है कि इससे ज्यादा क्रांतिकारी फैसला कोई और नहीं हो सकता.’

ये भी पढ़ें: ‘चुन चुनकर बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को निकालेंगे दिल्ली के बाहर’, चुनावी रैली में अमित शाह ने कर दिया बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *