विजय सिन्हा- बूथ पर क्यों गए? RJD MLC- तुम्हारा गुंडा कब्जा कर रहा था, बिहार में भारी बवाल

विजय सिन्हा- बूथ पर क्यों गए? RJD MLC- तुम्हारा गुंडा कब्जा कर रहा था, बिहार में भारी बवाल



बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के पहले फेज में गुरुवार (06 नवंबर, 2025) को लखीसराय में दो नेताओं के बीच भारी हंगामा हो गया. बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा और आरजेडी के एमएलसी अजय सिंह भिड़ गए. लखीसराय के नदियावां में दोनों नेता आमने-सामने हो गए.

विजय कुमार सिन्हा ने अजय सिंह पर दारू पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया. विजय कुमार सिन्हा ने इस मौके पर अजय सिंह से कहा कि आरजेडी के गुंडों को हम ठीक कर देंगे. दारू पीने की बात जब विजय कुमार सिन्हा ने कही तो इस पर अजय सिंह ने तेवर दिखाते हुए कहा कि तुम बोलने वाले कौन होते हो? एमएलसी ने कहा तुम्हारा (विजय सिन्हा का) जमानत जब्त हो गया है… 

नीचे पढ़िए दोनों नेताओं के बीच हुई बहस के कुछ अंश…

आरजेडी एमएलसी- गाड़ी छेकते हो… अरे गाड़ी छेकते हो…

विजय कुमार सिन्हा- दारू पीकर गुंडई कर रहे हो… ये दारू पिए हुए गुंडई कर रहा है… राजद का एमएलसी है…

आरजेडी एमएलसी- ए कुछ नहीं… जाओ तुम्हारा हो गया न…

आरजेडी एमएलसी- चुनाव हार गए… बौखलाहट है… चुनाव हार गए…

विजय कुमार सिन्हा- इसीलिए दारू पीकर नौटंकी कर रहे हो…

विजय कुमार सिन्हा- बूथ पर क्यों गए…?

आरजेडी एमएलसी- अरे तुम्हारा गुंडा कब्जा कर रहा था… रात भर रुपया बांटा है

विजय कुमार सिन्हा- सबसे बड़ा गुंडा तो तुम हो…

आरजेडी एमएलसी- कब्जा (बूथ पर) करना चाह रहा था… नहीं होने दिए…

(इसी तरह दोनों नेताओं में काफी देर तक आगे और बहस होती रही)

अजय सिंह ने कहा- विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका

दूसरी ओर लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर आरजेडी एमएलसी अजय कुमार सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “…उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए. वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं. विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है. उन पर हमला नहीं हुआ. वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे…”

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: सीतामढ़ी में गरजे राजनाथ सिंह, RJD को निशाने पर लिया, छेड़ दी ‘कट्टा’ वाली बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *