ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी का हुआ अभिनंदन, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी का हुआ अभिनंदन, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि


दिल्ली में NDA की संसदीय दल की मीटिंग में पहलगाम टेरर अटैक में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके साथ ही भारतीय सेना के शौर्य और पाकिस्तान को बेनक़ाब करने के लिए भेजे गये डेलीगेशन पर प्रस्ताव भी आया. इस दौरान नए सदस्यों का परिचय कराया गया, जिसमें उज्ज्वल निकम, सी सदानंद मास्टर  और हर्षवर्धन श्रृंगला आदि शामिल है.

भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत तमाम अन्य मंत्री और संसद पहुंचे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें देश के सेना के सम्मान और शौर्य या की बात कही गई. बैठक के दौरान भारत माता की जय के नारे लगे.

खबर अपडेट की जा रही है….

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *